Skip to main content

ज़ज्बात

गुस्सा हुए लोग तो पथ्थर तक गये
पर दोस्तो  के हाथ तो खंजर तक गये

जुल्फ़े  न थी कम जरा भी महेक में
पागल थे हकीम जो इत्तर तक गये

बगैर  फायदे के लोग किसीको नाही भजते
जन्नत चाहिये थी तो अल्लाह तक गये

उसकी आंखो का नशा कुछ कम न था
न जाने कयुं लोग मयखाने तक गये?

जब अल्फाझ न कहे पाये दिल की लगी
ज़ज्बात नजरों से नज़र  तक गये

Comments

Popular posts from this blog

चहेरे पे चहेरा

दिल में दबाये गम,  चहेरे पे झूठी हँसी लिए, अपने आप को छलता रहा,  बेदर्द ज़माने के लिए|  सूरत-ऐ-आइना काफी था  दिदार-ऐ-दिल के लिए, किसने कहा था मियां चहेरे पे चहेरा लगाने के लिए ? चार दिन जवानी के काफी थे दास्तान-ऐ-मुहबत के लिए, क्यूँ मांगी थी दुआ रब से लम्बी जिंदगानी के लिए ? रहेमत परवर दिगार की काफी थी  जिन्दगी की राह-ऐ-गुज़र के लिए  किसने कहा था मियां, खुद को खुदा समझने के लिए?

तन्हाईयाँ

मै अकेला और मेरी तन्हाईयाँ है | तेरी याद से लिपटी तन्हाईयाँ है || मुझे कहाँ ये तन्हा रहेने देती है ? मेरे साथ रहेती तेरी परछाई याँ है | तस्सवुर में भी उनमें में डूब जाता हूँ | अजीब  तेरे आँखों की गहराइयाँ है || तेरे ख़यालों में ही खोया  रहेता हूँ मैं| मेरे दिल को भाती तेरी नादानियाँ है|| तन्हाईयों से क्यूं भागते है लोग ? मुझको लगती प्यारी तन्हाईयाँ है ||  तुषार खेर

Nilaami 1