Skip to main content

चुनाव जो है आये


जिनकी तसवीरें सिर्फ अखबार में देखते थे
वो ही नेता आज मेरे द्वार पे हैं दिखें
चुनाव जो है आये

जिनको संसद में चुप चाप बैठे हुए देखते थे
वो ही नेता स्टेज पर दहाड़ते हुए हैं दिखें
चुनाव जो है आये

जिनको अब तक जनता को लुटते हुए देखते थे
वो ही नेता  आज जनता में पैसे लुटाते हुए हैं दिखें
चुनाव जो है आये

जिनको भ्रष्ट्राचार के दल दल में फसे हुए देखते थे
वो ही नेता दूसरों  पे  कीचड़ उछालते हुए हैं दिखें
चुनाव जो है आये

जिनको जनता की हर मांग को ठुकराते हुए देखते थे
वो ही नेता आज उसी जनता से मत मांगते हुए दिखें
चुनाव जो है आये


Comments

  1. Very appropriate.
    Salaam keejiye, haali janaab aaye hain,
    yeh paanch saalon ka dene hisab aaye hain.
    From the movie "Aandhi"

    ReplyDelete

Post a Comment